रुद्रप्रयाग-अंधेरे में अचानक खाई में समाई बोलेरो, मची चीख-पुकार

रुद्रप्रयाग- उखीमठ में राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल
 | 
रुद्रप्रयाग-अंधेरे में अचानक खाई में समाई बोलेरो, मची चीख-पुकार

रुद्रप्रयाग- उखीमठ में राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार राऊलैक-जग्गी बग्वान मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में चल रहा है। हादसा मंगलवार देर सांय हुआ। बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी राजस्व एवं पुलिस और प्रशासन को दी गयी। बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बेडूला निवासी संदीप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि जग्गी बग्वान निवासी प्रबल सिंह पुत्र राम सिंह बेडूला निवासी, प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह बेडूला निवासी, धनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह बेडूला निवासी, प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है।