रुद्रप्रयाग- सीएम त्रिवेन्द्र पहुंचे कालीमठ मंदिर, थोड़ी देर में यहां करेंगे विद्युत परियोजना का लोकार्पण

रुद्रप्रयाग- आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कालीमठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह कालीमठ एक विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 7.30 बजे कार से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में पहुंचें। जहां से 7.40 बजे हैलीकाप्टर से 7.50 बजे राइंका कोटमा पहुंचे। कोटमा से कार से कालीमठ पहुंचे।
 | 
रुद्रप्रयाग- सीएम त्रिवेन्द्र पहुंचे कालीमठ मंदिर, थोड़ी देर में यहां करेंगे विद्युत परियोजना का लोकार्पण

रुद्रप्रयाग- आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कालीमठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह कालीमठ एक विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 7.30 बजे कार से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में पहुंचें। जहां से 7.40 बजे हैलीकाप्टर से 7.50 बजे राइंका कोटमा पहुंचे। कोटमा से कार से कालीमठ पहुंचे। मंदिर में दर्शन करीब आधा घंटा मंदिर में ही पूजा अर्चना की। इसके बाद वह कालीगंगा-1 जल विद्युत परियोजना 4000 किवा का लोकार्पण करने के लिए रवाना हो गए है।

लोकार्पण के बाद अजा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा हिलांस के आउटलेट का उद्घाटन सहित विभिन्न विकास परक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की तथा 12 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।