रूडक़ी- इस होटल के बाथरूम में नहा रही थी महिला, कर्मचारी ने बना लिया वीडियो जानिये फिर क्या हुआ

रूडक़ी-न्यूज टुडे नेटवर्क- नगर के एक होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का एक कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आया। इसकी सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। वही पुलिस के आने से पहले ही कर्मचारी ने वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के सामने कर्मचारियों की परेड
 | 
रूडक़ी- इस होटल के बाथरूम में नहा रही थी महिला, कर्मचारी ने बना लिया वीडियो जानिये फिर क्या हुआ

रूडक़ी-न्यूज टुडे नेटवर्क- नगर के एक होटल के बाथरूम में नहा रही महिला का एक कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आया। इसकी सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। वही पुलिस के आने से पहले ही कर्मचारी ने वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के सामने कर्मचारियों की परेड करायी, लेकिन महिला होटल कर्मचारी को नहीं पहचान पाई। इस मामले को लेकर होटल में करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। वही महिला और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने वीडियो फुटेज डिलीट कर दी है। परिजन इन सभी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि बिना मुकदमा दर्ज हुए फॉरेंसिक जांच नहीं हो सकती। इसके बाद ही महिला और इसके परिजन शांत हुए। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

रूडक़ी- इस होटल के बाथरूम में नहा रही थी महिला, कर्मचारी ने बना लिया वीडियो जानिये फिर क्या हुआ

महिला के शोर मचाने पर भागा कर्मचारी

बताया जा रहा है कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के देहरादून रोड पर एक होटल है। दिल्ली से एक परिवार शहर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। परिवार इस होटल में रुका था। आरोप है कि रात इस परिवार की एक महिला कमरे के बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान होटल के कर्मचारी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। महिला की इस पर नजर पड़ गई। महिला ने शोर मचाया तो कर्मचारी वहां से भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने होटल में हंगामा कर दिया। होटल के कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पुलिस को बुलाने की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढऩे पर होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना गंगनहर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर ली।