डीजे बजाने के विवाद में बरेली में बवाल, पथराव, मारपीट, फायरिंग, कई घायल, दस गिरफ़्तार

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले में सगाई समारोह के दौरान डीजेबजाने को लेकर दो समुदायों के लोग भिड़ गए। आपस में दो गुटों में पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। पथराव और मारपीट के बीच किसी ने हवाई फायरिंग भी की। पूरे घटनाक्रम
 | 
डीजे बजाने के विवाद में बरेली में बवाल, पथराव, मारपीट, फायरिंग, कई घायल, दस गिरफ़्तार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले में सगाई समारोह के दौरान डीजेबजाने को लेकर दो समुदायों के लोग भिड़ गए। आपस में दो गुटों में पत्‍थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। पथराव और मारपीट के बीच किसी ने हवाई फायरिंग भी की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों ओर से जबर्दस्‍त पथराव हो रहा है इसी दौरान वीडियो के बीच में एक शख्‍स हाथ में तमंचा लहराते हुए भी दिख रहा है। मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया है। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

https://fb.watch/41SCiuCXya/

 

दरअसल, इज्जतनगर के कंजादासपुर में शुक्रवार को एक घर में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर डीजे बज रहा था। कुछ लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गुटों की तरफ से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव करने लगे। साथ ही लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस संघर्ष का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी पथराव व लाठी-डंडे से हमला करती नजर आ रही हैं। एक दूसरे के घरों पर जमकर पथराव किया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ कर स्थिति को संभाला है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।

इस मामले में SSP रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों तरफ से FIR दर्ज की गई है। 10 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।