रुड़की- ये महिला अपने जाल में फंसा कर लड़को को ऐसे करती थी ब्लैकमेल, ऐसे हुआ खुलासा

रुड़की- न्यूज टुडे नेटवर्क: यहां एक महिला द्वारा युवक को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने महिला पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें महिला ने हनीट्रैप के जरिए युवक से पैसो की मांग रखी जिसका विरोध करने
 | 
रुड़की- ये महिला अपने जाल में फंसा कर लड़को को ऐसे करती थी ब्लैकमेल, ऐसे हुआ खुलासा

रुड़की- न्यूज टुडे नेटवर्क: यहां एक महिला द्वारा युवक को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने महिला पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें महिला ने हनीट्रैप के जरिए युवक से पैसो की मांग रखी जिसका विरोध करने पर उसने युवक को दुष्कर्म के मामले में फसाने की धमकी दी है। वही पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस कार्यवाई जारी है।

रुड़की- ये महिला अपने जाल में फंसा कर लड़को को ऐसे करती थी ब्लैकमेल, ऐसे हुआ खुलासा

पहले भी कर चुकी है ठगी

गंगनहर कोतवाली पुलिस को लंढौरा निवासी युवक ने शिकायत पर बताया कि छह माह पूर्व उसकी शेखपुरी निवासी महिला से फोन पर संपर्क हुआ। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2005 में हुई थी। मनमुटाव के कारण पति से अलग रह रही है। पीड़ित ने बताया कि करीब छह महीने से दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही है। तीन बार महिला ने रुड़की मिलने बुलाया। आरोप है कि महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ठगने की कोशिश की।

पैसे नहीं देने पर महिला बार-बार फोन कर जल्द पैसे देने का दबाव बना रही है। जल्द पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि अपने स्तर से जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि उक्त महिला ने बहादराबाद के युवक को ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख ठगे हैं। मामले में पुलिस आरोपी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में आरोप सही साबित होने पर उक्त महिला पर केस दर्ज किया जाएगा।