रांची में रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसे रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

रांची- Rohit Sharma India- आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित ने शानदार शतक लगाया। जिसके बाद उनकी जगह पहले नंबर पर फिक्स हो गई। इससे पहले भी वह पहली बार टेस्ट में ओपनिंग आये थे। आज रोहित शर्मा ने
 | 
रांची में रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसे रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

रांची- Rohit Sharma India- आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित ने शानदार शतक लगाया। जिसके बाद उनकी जगह पहले नंबर पर फिक्स हो गई। इससे पहले भी वह पहली बार टेस्ट में ओपनिंग आये थे। आज रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। वल्र्ड टेस्ट चैंपियशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा आइसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे मैच की अपनी चौथी पारी में 14वां छक्का जड़ा और बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया जो एशेज सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

रांची में रोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसे रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक रोहित शर्मा ने 17 छक्के लगा लिये है। जो एक विश्व रिकॉर्ड बन चुका है। उनके पीछे 13 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स, मयंक अग्रवाल 7 छक्के,रवींद्र जडेजा 7 छक्के का नाम शामिल है। लंच के बाद रोहित मैदान पर लौटे तो अपने अक्रमक अंदाज के साथ आए और पहले अर्धशतक जड़ा फिर तेजी से खेलते हुए इस सीरीज में अपना तीसरा और टेस्ट करियर का छठा सैकड़ा जड़ दिया।

Homeopathic medicine for Body pain