रुद्रप्रयाग- देवभूमी में हुआ भीषण सड़क हादसा, चार लोगो की मौत ये हुए घायल

रुद्रप्रयाग- न्यूज टुडे नेटवर्क: देवभूमी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तूना-बौंठा मोटर मार्ग में सवारियों से लदी मैक्स गहरी खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय
 | 
रुद्रप्रयाग- देवभूमी में हुआ भीषण सड़क हादसा, चार लोगो की मौत ये हुए घायल

रुद्रप्रयाग- न्यूज टुडे नेटवर्क: देवभूमी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तूना-बौंठा मोटर मार्ग में सवारियों से लदी मैक्स गहरी खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को 108 सेवा की मदद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार जारी है। जानकारी मुताबिक मैक्स वाहन बुधवार को सवारियों को लेकर बौंठा से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। वाहन बर्सू के पास जैसे ही पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खार्इ में गिर गया। जिसमें 46 वर्षीय जगदीश(वाहन चालक) पुत्र शम्भू निवासी ग्राम तिलणी, 34 वर्षीय अनिल पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम खेड़ी, 15 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र ताजबर सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका, 55 वर्षीय भागवत सिंह निवासी ग्राम ग्वैफड़ रुद्रप्रयाग की मौत हो गई।

घायलों की हालत खतरे से बाहर

हादसे में 35 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, 42 वर्षीय जय सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका, 70 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम क्यार्क, 36 वर्षीय विनोद सिंह सलोप सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका, 21 अजय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी घण्डयालिका, 30 वर्षीय हेमा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, 16 वर्षीय कुमारी शिवानी पुत्री ताजबर सिंह निवासी घण्डयालिका घायल हुए हैं। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।