ऋषिकेश-उमा भारती की एम्स अस्पताल से छुट्टी, लेकिन रहेंगी होम आइसोलेशन

ऋषिकेश- कोरोना पॉजिटिव आयी पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह अभी कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को भी संस्थान की ओर से सूचित कर दिया गया है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय
 | 
ऋषिकेश-उमा भारती की एम्स अस्पताल से छुट्टी, लेकिन रहेंगी होम आइसोलेशन

ऋषिकेश- कोरोना पॉजिटिव आयी पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह अभी कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को भी संस्थान की ओर से सूचित कर दिया गया है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को बुखार की शिकायत और कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था।

देहरादून-सीएम ने ली सचिवालय में बैठक, कोविड को लेकर अधिकारियों के दिये ये सख्त निर्देश
इस संबंध में संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया। वर्तमान में उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, जिसके बाद पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी वह होम आइसोलेशन में रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस बाबत स्टेट अथॉरिटी को भी अवगत करा दिया गया है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एमपी उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के बाद हिमालय की यात्रा पर निकल गई थीं। वे उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर थीं।