ऋषिकेश- उत्तराखंड सरकार के दायित्व धारी मंत्री की मौत, सीएम ने ऐसे जताया दुख

ऋषिकेश- आज सुबह उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी का ऋषिकेश में निधन हो गया। आज सुबह ही ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषि लोक कॉलोनी स्थित आवास में उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें
 | 
ऋषिकेश- उत्तराखंड सरकार के दायित्व धारी मंत्री की मौत, सीएम ने ऐसे जताया दुख

ऋषिकेश- आज सुबह उत्तराखंड सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दायित्व धारी ज्ञान सिंह नेगी का ऋषिकेश में निधन हो गया। आज सुबह ही ऋषिकेश के नेहरू मार्ग ऋषि लोक कॉलोनी स्थित आवास में उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब से वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। बीती एक सितंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे ज्ञान सिंह नेगी टिहरी जिले के बेरणी के निवासी थे। वह काफी लंबे समय तक विद्या भारती, जनसंघ, आरएसएस से जुड़े रहे। इसके अलावा वह भाजपा में भी प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर दुख जताया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री और मेरे सहयोगी ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।