ऋषिकेश- सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता को सौंपा जानकी सेतु पुल, जाने क्या है विशेषताएं

उत्तराखंड के टिहरी और पौड़ी जनपद के मुनीकीरेती और स्वर्ग आश्रम को जोड़ने वाला जानकी सेतु पुल आज से जनता को समर्पित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकी सेतु का लोकार्पण करते हुए स्थानीय लोगों को बधाई दी है। लगभग 7 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद तीर्थ नगरी के तीर्थाटन
 | 
ऋषिकेश- सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता को सौंपा जानकी सेतु पुल, जाने क्या है विशेषताएं

उत्तराखंड के टिहरी और पौड़ी जनपद के मुनीकीरेती और स्वर्ग आश्रम को जोड़ने वाला जानकी सेतु पुल आज से जनता को समर्पित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकी सेतु का लोकार्पण करते हुए स्थानीय लोगों को बधाई दी है। लगभग 7 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद तीर्थ नगरी के तीर्थाटन और पर्यटन क्षेत्र के विकास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा।

ऋषिकेश- सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता को सौंपा जानकी सेतु पुल, जाने क्या है विशेषताएं

सीएम ने किया पुल का निरीक्षण

जानकारी मुताबिक लगभग 346 मीटर लंबा और 3.9 मीटर चौड़ा यह पुल मुनी की रेती के कैलाश गेट स्थित पूर्णानंद घाट से स्वर्ग आश्रम के वेद निकेतन के बीच गंगा नदी पर तैयार किया गया है। करीब 59 लाख की लागत से बना यह 3 लेन जानकी सेतु अब जनता के लिए खोल दिया गया है। लिहाजा इस पुल के खुलने से राम झूला पुल का भार भी कम होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पुल के लोकार्पण के बाद इस पुल का निरीक्षण भी किया।