रिपुदमन बेवली ने लांच किया नया अभियान, जानिए क्‍या है ये

नई दिल्ली। Run to make India litter free (भारत को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए दौड़) की सफलता के बाद रिपु दमन ने अपने नए अभियान Ride for Change को 14 फरवरी से शुरू किया है। भारत की रैली ड्राइवर गरिमा अवतार ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा पर अनुभव भी साझा
 | 
रिपुदमन बेवली ने लांच किया नया अभियान, जानिए क्‍या है ये

नई दिल्ली। Run to make India litter free (भारत को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए दौड़) की सफलता के बाद रिपु दमन ने अपने नए अभियान Ride for Change को 14 फरवरी से शुरू किया है। भारत की रैली ड्राइवर गरिमा अवतार ने इसकी शुरुआत की। इस दौरान उन्‍होंने सड़क सुरक्षा पर अनुभव भी साझा किए।

प्री-इवेंट में रिपु ने स्थिरता व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ दिल्ली से गुरुग्राम तक अंतर्नगरीय राइड की। यह राइड सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर इंडिया गेट, राजपथ लॉन से शुरू हुई। गुरुग्राम के लीज्योर वैली हुडा की पार्किंग गेट पर नौ बजे पूरी हुई। कार्यक्रम में उनके साथ दिल्ली-एनसीआर के 100-150 साइकिलिस्ट थे।

रिपु ने साइकिलिस्ट्स के साथ सफाई अभियान भी चलाकर कूड़ा मुक्त भारत की शपथ ली। प्लोगमैन ऑफ इंडिया रिपुदमन सिंह बेवली के अनुसार साइकिलिंग को सिर्फ सुबह तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। गरिमा अवतार ने कह की साइकिलिंग से कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलती है।

यह यातायात का सबसे स्वास्थ्यवर्धक साधन है। हमें सड़क सुरक्षा के बारे में और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। मुख्य राइड फॉर चेंज अभियान 15 अगस्त 2०21 को दिल्ली से लॉन्च होगा और यह स्वर्णिम चतुभुर्ज मार्ग को जोड़ने वाले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता पर जाएगा। रिपु 7० से ज्यादा शहरों में जाएंगे।

सभी प्रमुख शहरों में उनकी टीम साइक्लाथॉन्स, प्लॉगिंग अभियान और सफाई अभियान की कार्यशालाएं आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय समुदायों, नगर निगमों आदि को शामिल किया जाएगा।

यह अभियान रिपुदमन का स्वयं सहायता प्राप्त सोलो साइकिल राइड का होगा। इसके तहत कोरोना आने के बाद दुनिया में स्वास्थ्य और स्थिरता को बढ़ाने के लिए साइकिल से देशभर में 7,5०० किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।