धर्म चर्चा: कल 12 फरवरी से शुरू हो जाएंगे माघ के गुप्त नवरात्रि व्रत, जानिए महत्व और विशेषताएं…

न्यूज टुडे नेटवर्क। आज मौनी अमावस्या का महत्वपूर्ण पर्व मनाया जा रहा है और कल 12 फरवरी से गुप्त नवरात्र शुरू होंगे। बसंत पंचमी पर 16 फरवरी को अबूझ सावों की धूम रहेगी। ऐसे में आगामी 6 दिनों में सेवा धर्म और शादी समारोह भी होते रहेंगे। विवाह और अन्य संस्कारों के लिए कारक माना
 | 
धर्म चर्चा: कल 12 फरवरी से शुरू हो जाएंगे माघ के गुप्त नवरात्रि व्रत, जानिए महत्व और विशेषताएं…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। आज मौनी अमावस्या का महत्वपूर्ण पर्व मनाया जा रहा है और कल 12 फरवरी से गुप्त नवरात्र शुरू होंगे। बसंत पंचमी पर 16 फरवरी को अबूझ सावों की धूम रहेगी। ऐसे में आगामी 6 दिनों में सेवा धर्म और शादी समारोह भी होते रहेंगे। विवाह और अन्य संस्कारों के लिए कारक माना जाने वाला शुक्रतारा 14 फरवरी को अस्त होगा। इससे पूर्व गुरु तारा 17 जनवरी को अस्त हो गया था। जो 14 फरवरी को उदित होगा।

इसी के साथ बसंत पंचमी पर 16 फरवरी को साल के पहले अबूझ मुहूर्त पर शहनाइयां बजनी भी शुरू हो जाएंगी। अगले माह 15 मार्च फुलेरा दूज पर विवाह आदि मांगलिक कार्य होंगे। ज्योतिष जानकारों का मानना है कि गुप्त नवरात्र के चलते 16, 20 व 25 फरवरी को अमृत सिद्धि योग और 24 व 25 फरवरी को पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा।

इन शुभ योगों में ज्वैलरी वाहन भूमि और भवन आदि की खरीद फरोख्त करना लाभदायक रहेगा। 12 फरवरी से माघ के गुप्त नवरात्र शुरू हो जाएंगे। फरवरी में शुक्ल पक्ष का पखवाड़ा 15 की बजाय 16 दिन का ,जबकि गुप्त नवरात्र नौ की बजाय 10 दिन के होंगे। ज्‍येातिषियों का मत है कि शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र में एक-एक दिन अधिक होना शुभ संयोग है जो मंगलकारी रहेगा। इन योगों में की गई पूजा दान पुण्य और खरीद फरोख्त विशेष फलदाई व समृद्धि कारक होंगे।