लाल किला हिंसा : आरोपी मनिंदर सिंह भी गिरफ्तार, घर से तलवार बरामद

न्यूज टुडे नेटवर्क। दिल्ली पुलिस ने कृषि कानून के खिलाफ 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हिंसा मामले में एक और आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ मोनी (30) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया। स्वरूप नगर के सिंधी कालोनी में उसका घर है जहां से
 | 
लाल किला हिंसा : आरोपी मनिंदर सिंह भी गिरफ्तार, घर से तलवार बरामद

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। दिल्ली पुलिस ने कृषि कानून के खिलाफ 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हिंसा मामले में एक और आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ मोनी (30) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया। स्वरूप नगर के सिंधी कालोनी में उसका घर है जहां से दो तलवार बरामद की गई हैं। मनिंदर एसी कार का मैकेनिक है। अपने घर के पास ही खाली प्लॉट में तलवार प्रशिक्षण स्कूल चलाता है।

इससे पहले अभिनेता दीप सिद्धू, सुखदेव तथा इकबाल सिंह गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 5० हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं। कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर किसानों के झंडे और धार्मिक झंडा लगा दिया था। पुलिस ने 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में 44 मामले दर्ज किए हैं। इनमें अभी तक 143 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub