लाल किला उपद्रव: आरोपी इकबाल को भी दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इकबाल को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार
 | 
लाल किला उपद्रव: आरोपी इकबाल को भी दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में लाल किला पर उपद्रव करने के एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को भी दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इकबाल को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये इनाम रखा था। बता दें कि सोमवार रात दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस ने जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देने वालों के लिए 5० हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी के दिन किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। उनकी पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई थीं। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले पर पहुंच गए थे। उन्होंने लाल किला की प्राचीर पर किसान संगठनों के झंडे और धार्मिक झंडा लगा दिये थे।