देहरादून-जल्द होगी प्रदेश में1111 होमगार्डो की भर्ती, सरकार ने खोला भर्ती का पिटारा

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 18वें स्थापना दिवस पर तपोवन रोड पर ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड मुख्यालय पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की मुख्यमंत्री ने सलामी ली। इस मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि होमगार्डों ने राज्य में आपदा, चुनाव व कांवड़ मेला जैसे कई मौकों पर अपनी उपयोगिता सिद्ध
 | 
देहरादून-जल्द होगी प्रदेश में1111 होमगार्डो की भर्ती, सरकार ने खोला भर्ती का पिटारा

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 18वें स्थापना दिवस पर तपोवन रोड पर ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड मुख्यालय पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की मुख्यमंत्री ने सलामी ली। इस मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि होमगार्डों ने राज्य में आपदा, चुनाव व कांवड़ मेला जैसे कई मौकों पर अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। हाल ही में निकाय चुनाव में होमगार्डों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने होमगार्डों को प्रदेश की शांति व कानून व्यवस्था का अभिन्न अंग बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने 1111 होमगार्ड की जल्द भर्ती करने की घोषणा की गई। साथ ही होम गार्ड की बेवसाइट और स्मारिका का भी लोकार्पण किया गया। जिसके बाद होमगार्डों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। साथ ही बेरोजगारों के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर मिल गया।

देहरादून-जल्द होगी प्रदेश में1111 होमगार्डो की भर्ती, सरकार ने खोला भर्ती का पिटारा

होमगार्ड की स्मारिका और वेबसाइट का हुआ लोकार्पण

आज होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 18वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था भी होमगार्ड बड़े अच्छे तरीके से निभा रहे है। इस दौरान कमांडेंट जनरल एडीजी प्रशासन आरएस मीणा ने कहा कि होमगार्ड के स्वयंसेवक राज्य में जब भी चुनौतीपूर्ण स्थिति आयी है, तो वह सबसे अधिक मददगार साबित हुए हैं। सुदूर अंचलों में शांति व कानून व्यवस्था के नियोजन में वह पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। साथ ही होमगार्ड के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर परेड के उपरांत सीएम ने होमगार्ड की स्मारिका और वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। साथ ही कई लोगों को आर्थिक मदद के चेक वितरित किए।