रानीेखेत -ताड़ीखेत में महिला की हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया, शांत पहाड़ में सनसनी

उत्तराखंड में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर से लेकर पहाड़ तक लोग सुरक्षित नहीं है। शंात रहने वाले पहाड़ में अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला ताड़ीखेत ब्लॉक के देवलीखेत गांव का है। यहां एक महिला की हत्या के बाद उसकी लाश को झाडिय़ों में फेंक
 | 
रानीेखेत -ताड़ीखेत में महिला की हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया, शांत पहाड़ में सनसनी

उत्तराखंड में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर से लेकर पहाड़ तक लोग सुरक्षित नहीं है। शंात रहने वाले पहाड़ में अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला ताड़ीखेत ब्लॉक के देवलीखेत गांव का है। यहां एक महिला की हत्या के बाद उसकी लाश को झाडिय़ों में फेंक दिया गया। वही पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने महिला के चेहरे में तेजाब डाल दिया। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में महिला स्थानीय नहीं बल्कि बाहरी लग रही है। पुलिस आसपास से जानकारी जुटा रही है।

रानीेखेत -ताड़ीखेत में महिला की हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया, शांत पहाड़ में सनसनी
बताया जा रहा है कि द्वाराहाट ब्लॉक के जाल गांव निवासी श्याम सिंह रिश्तेदारी में देवलीखेत आए थे। आज सुबह वह टहलने के लिए गांव से कुछ दूर निकले तो उन्होंने झाडिय़ों के पास शव पड़ा देखा। इसकीे सूचना उपप्रधान दुर्गा राम व ग्रामीणों को दी। महिला के लाश मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने झाडिय़ों से महिला का शव बाहर निकाला। देखा कि पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने महिला के चेहरे को तेजाब से जलाया है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव दो या तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पहचान करने की कोशिश की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी। महिला बाहर की लग रही है। पुलिस ने अंदेशा जताया कि हत्या कर शव यहां फेंका गया है। फिलहाल राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। इस दौरान तहसीलदार दलीप सिंह, विवेक राजौरी, राजस्व उपनिरीक्षक संगीता भंडारी आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शीघ्र आरोपियों को पकडऩे की मांग की।