रांची- नामकुम में भीषण एक्सीडेंट में हाईवे पर मची चीख-पुकार, सात लोगों की मौके पर मौत कई घायल

रांची-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज रांची में एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रांची-टाटा मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रक की आमने सामने टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक पर बैट्री लदी थी। आज
 | 
रांची- नामकुम में भीषण एक्सीडेंट में हाईवे पर मची चीख-पुकार, सात लोगों की मौके पर मौत कई घायल

रांची-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज रांची में एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रांची-टाटा मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रक की आमने सामने टक्‍कर में बोलेरो के परखच्‍चे उड़ गए। ट्रक पर बैट्री लदी थी। आज दोपहर करीब तीन बजे हुए हादसे में बोलेरो सवार सभी सात लोगों की ऑन स्‍पॉट मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक चान्हो इलाके के पिपराटोली के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। राहगीरों ने बताया कि टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों के शव क्षत विक्षत हो गए। सडक़ पर जहां-तहां मानव अंग भी बिखरे हुए हैं।

रांची- नामकुम में भीषण एक्सीडेंट में हाईवे पर मची चीख-पुकार, सात लोगों की मौके पर मौत कई घायल

 

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सरवल गांव के समीप ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हुई। राहगीरों की माने तो इस घटना में बोलेरो पर सवार 5 लोग की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सडक घायलों में नंदू उरांव, पार्वती उरांव, राजेश उरांव और दो अज्ञात शामिल हैं। इनमें एक चार साल का बच्‍चा और एक 35 वर्षीय व्‍यक्ति शामिल है। खबर लिखे जाने तक अधिक जानकारी नहीं मिल पायी।