रामनगर-महिला की हत्या कर शव नहर में बहाया, पैरों पर बंधी थी रस्सी और चेहरे का किया था ये हाल

रामनगर-लंबे समय से नैनीताल जिला अपराधियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। लोग बाहर से भी यहां शवों को लाकर फेंक रहे है। इससे पहले कालाढ़ूंगी, सलड़ी, रामनगर समेत कई क्षेत्रों में महिलाओं और कई युवकों के शव मिले जिनकाी आज तक शिनाख्त नहीं हो पायी। पिछले महीने ही दो महिलाओं के शव मिले
 | 
रामनगर-महिला की हत्या कर शव नहर में बहाया, पैरों पर बंधी थी रस्सी और चेहरे का किया था ये हाल

रामनगर-लंबे समय से नैनीताल जिला अपराधियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। लोग बाहर से भी यहां शवों को लाकर फेंक रहे है। इससे पहले कालाढ़ूंगी, सलड़ी, रामनगर समेत कई क्षेत्रों में महिलाओं और कई युवकों के शव मिले जिनकाी आज तक शिनाख्त नहीं हो पायी। पिछले महीने ही दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी अभी तक कोई पहचान नहीं पायी। ऐसा लगता है सारे शव बाहरी जिलों या बाहरी राज्य यूपी से लाकर यहा फेंके जा रहे है। जिससे पहचान नहीं हो सकें। आज फिर एक महिला की लाश रामनगर में मिली है। शव रामनगर के एक नहर में बह रहा था। जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने नहर में जाकर शव निकाला तो उनके होश उड़ गये।

रामनगर-महिला की हत्या कर शव नहर में बहाया, पैरों पर बंधी थी रस्सी और चेहरे का किया था ये हाल

रामनगर-अपनी प्रताडऩा की कहानी सुनाते-सुनाते जोर-जोर से रोने लगी महिला, बोली पति रात में बनाता है मुर्गा और देता है ऐसी सजा

चेहरे को जलाया गया तेजाब से

मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। शव किसी अनजान महिला का है। फिलहाल अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पायी है। महिला के पैर बांधे हुए थे और कपड़े फटे हुए थे। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया है। शव रामनगर के नंदपुर गांव में मिला है।पुलिस की माने तो शव की हालत देखकर हत्या की पूरी आशंका है। हत्या कर शव नहर में बहाया गया है। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाखत नहीं हो पायी है पुलिस ने इसके लिए पोस्टरों और सोशल मीडिया का सहारा लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जायेगा कि महिला की हत्या कैसे की गई है।