रामनगर- स्वीडेन के शाही दंपती ने रामनगर में की जंगल सफारी, चार जिलों की पुलिस ने संभाली सुरक्षा

Uttarakhand Tourism, देवभूमि की खूबसूरती की लोकप्रियता अब देश वासियों के अलावा विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि स्वीडेन के शाही दंपती ने उत्तराखंड को भ्रमण के लिए चुना। शाही दंपती ने शुक्रवार सुबह नैनीताल के रामनगर में जंगल सफारी का आनंद उठाया। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताख़ और महारानी
 | 
रामनगर- स्वीडेन के शाही दंपती ने रामनगर में की जंगल सफारी, चार जिलों की पुलिस ने संभाली सुरक्षा

Uttarakhand Tourism, देवभूमि की खूबसूरती की लोकप्रियता अब देश वासियों के अलावा विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि स्वीडेन के शाही दंपती ने उत्तराखंड को भ्रमण के लिए चुना। शाही दंपती ने शुक्रवार सुबह नैनीताल के रामनगर में जंगल सफारी का आनंद उठाया। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताख़ और महारानी सिल्विया जिप्सी से झिरना जोन में जंगल सफारी की।

रामनगर- स्वीडेन के शाही दंपती ने रामनगर में की जंगल सफारी, चार जिलों की पुलिस ने संभाली सुरक्षा

इस दौरान उन्‍होंने विविध वन्‍यजीवों को देखने के साथ ही कॉर्बेट पार्क की खूबसूरती को करीब से निहारा। इसके बाद वे झिरना जोन में गुजर खत्ता में गुजर परिवारों से मुलाकात की। शाही दंपती के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रामनगर से 15 किलोमीटर दूर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी मुस्तैद थे। सुरक्षा के लिए नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा व चम्पावत जिले की पुलिस तैनात रही।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था रही चौकस

कोटद्वार से ढेला तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। रामनगर में चोरपानी रेलवे क्रासिंग से ढेला तक हर जगह पर पुलिस तैनात थी। सुरक्षा के लिए 150 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए थे। पुलिस अधिकारियों समेत सात सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। इसके अलावा सौ के करीब खुफि या विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। नैनीताल के डीएम सविन बंसल व एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने रिसॉर्ट में शाही दंपती की आगवानी की।

रामनगर- स्वीडेन के शाही दंपती ने रामनगर में की जंगल सफारी, चार जिलों की पुलिस ने संभाली सुरक्षा

शाही परिवार आज पंतनगर में, रवाना होंगे दिल्ली

स्वीडन का शाही परिवार आज पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। इसे देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसके लिए होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर चेङ्क्षकग कर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पंतनगर रूट पर चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।