रामनगर-कुत्ता बांधने को लेकर दादा-पोते में गाली-गलौज, तभी अचानक हो गई कुत्ते की मौत

रामनगर-एक घर में कुत्ते को बांधने को लेकर दादा और पोते के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौज करने लगे लेकिन तभी कहानी में नया मोड़ आ गया। अचानक कुत्ता मर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को फार्म हाउस में गोली चलने की
 | 
रामनगर-कुत्ता बांधने को लेकर दादा-पोते में गाली-गलौज, तभी अचानक हो गई कुत्ते की मौत

रामनगर-एक घर में कुत्ते को बांधने को लेकर दादा और पोते के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौज करने लगे लेकिन तभी कहानी में नया मोड़ आ गया। अचानक कुत्ता मर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को फार्म हाउस में गोली चलने की सूचना मिली थी लेकिन मौक पर कोई सबूत न मिलने से पुलिस लौट गई। आइये आपको बताते है पूरा घटनाक्रम…

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में एक फर्म हाउस में कुत्ते को बाहर बांधने के लिए दादा-पोते में विवाद हो गया। जानकारी देते हुए बैलपड़ाव चौकी प्रभारी भूपाल पौड़ी ने बताया कि गैबुआ स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार को दादा ने पोते से कुत्ते को बाहर बांधने के लिए कहा। इसी बात पर पोते से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इतना बढ़ गया कि गालीगलौज तक होने लगी। दादा ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस के पहुंचने से पहले पोता फार्म से चला गया। लेकिन विवाद के दौरान कुत्ते की मौत हो गई। बताया गया कि कुत्ता अभी छोटा था और बीमार भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार वहां गोली चलने के कोई सबूत भी नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस लौट आयी।