रामनगर-भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, बूथ मैनेजमेंट पर ऐसे होगा फोकस

रामनगर- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण रामनगर में शुरू हो गया है। आज पहले दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को जनसंघ व भाजपा की स्थापना और अब तक के उतार चढ़ाव के बारे में बताया गया। बूथ मैनेजमेंट को मजबूत रखने भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर कपकोट
 | 
रामनगर-भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, बूथ मैनेजमेंट पर ऐसे होगा फोकस

रामनगर- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण रामनगर में शुरू हो गया है। आज पहले दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को जनसंघ व भाजपा की स्थापना और अब तक के उतार चढ़ाव के बारे में बताया गया। बूथ मैनेजमेंट को मजबूत रखने भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर कपकोट के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत की अध्यक्षता ने किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भौर्याल ने भाजपा के इतिहास, विकास, सांगठनिक कार्य, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

हल्द्वानी-बिजली की तार से इलैक्टेशियन ने लगाई फांसी, सामने आयी ये चौकाने वाली वजह
विधायक बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी हैं। वह समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करता है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत रखने की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का कार्यकर्ता समाज के बीच है। इस दौरान पूर्व महामंत्री राकेश नैनवाल, निर्मला रावत, वीरेंद्र पाल रावत, मनमोहन बिष्ट, चंदन बिष्ट, विवेक सम्मल, सुरेश घुघत्याल, सुबोध चमोली मौजूद रहे।