रामनगर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर वार, जनाधार खत्म होने से बौखला रही कांग्रेस

रामनगर-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का रामनगर में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम से गदगद भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि जनाधार खत्म होने से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह लोगों में भाजपा के विकास कार्य को लेकर झूठा प्रचार कर रही है। इससे पहले रामनगर
 | 
रामनगर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर वार, जनाधार खत्म होने से बौखला रही कांग्रेस

रामनगर-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का रामनगर में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम से गदगद भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि जनाधार खत्म होने से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह लोगों में भाजपा के विकास कार्य को लेकर झूठा प्रचार कर रही है। इससे पहले रामनगर पहुंचे भगत का जोरदार स्वागत किया गया। छोई चौराहे से कार्यकर्ता जिप्सी में सवार प्रदेश अध्यक्ष भगत को सैकड़ों बाइकों के जुलूस के साथ सम्मेलन स्थल तक लेकर पहुंचे।

विधायक दीवान सिंह रैली में शामिल लोगों से आगे बढ़ने की अपील करते रहे। इससे पूर्व दीप जलाकर उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ किया। भगत ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान होता है। जो लगन व मेहनत से काम करता हैए पार्टी के लिए उसका महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल, प्रदेश मंत्री हुकुम सिंह, दिनेश महरा, नीमा नैनवाल, नगराध्यक्ष भावना भट्ट मौजूद रही।