रामनगर-बिहार से पढऩे आयी किशोरी से रिश्तेदार ने बनाये शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई तो उड़े परिजनों के होश

रामनगर-प्रदेश में आये दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में फिर भी किशोरियां और महिलाएं इनके झांसे में फंस जाते है। अब रामनगर में एक नाबालिक से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया। इस दौरान व गर्भवती हो गई। इसकी खबर परिजनों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन
 | 
रामनगर-बिहार से पढऩे आयी किशोरी से रिश्तेदार ने बनाये शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई तो उड़े परिजनों के होश

रामनगर-प्रदेश में आये दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में फिर भी किशोरियां और महिलाएं इनके झांसे में फंस जाते है। अब रामनगर में एक नाबालिक से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया। इस दौरान व गर्भवती हो गई। इसकी खबर परिजनों को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

नैनीताल- अब इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, मुख्य सचिव को भेजी आदेश की कॉपी

आज मोहल्ला ऊंटपड़ाव निवासी महिला एक किशोरी को लेकर महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के घर पहुंची। इस दौरान महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी जो बिहार के गांव बंगवारा थाना जंक्शन कटियार में रहती थी। वह पढऩे के लिए उसके घर रामनगर आकर रहने लगी। करीब दो माह पूर्व उसकी भतीजी रामनगर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। वह बहन के यहां रहकर उसके घर काम करने लगी।

इस दौरान वहां बहन के जेठ ने उसकी भतीजी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे निकाह करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद घर में भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसकी जानकारी भतीजी ने उसे घर आकर दी तो उसने चिकित्सालय में उसकी जांच कराई। इस दौरान जांच में उसकी भतीजी एक माह की गर्भवती निकली। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष लोहनी ने कोतवाली में एसएसआई जयपाल चौहान को घटना की जानकारी दी।