रामनगर-(बड़ी खबर)- पुजारी के संपर्क आये इतने लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, पुजारी की हो चुकी है मौत

रामनगर-विगत दिवस दिल्ली में उपचार के दौरान पुजारी की मौत हो गई थी। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद गर्जिया देवी मंदिर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया। अब गर्जिया मंदिर के मुख्य पुजारी के संपर्क में आने वाले छह लोगों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिससे
 | 
रामनगर-(बड़ी खबर)- पुजारी के संपर्क आये इतने लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, पुजारी की हो चुकी है मौत

रामनगर-विगत दिवस दिल्ली में उपचार के दौरान पुजारी की मौत हो गई थी। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद गर्जिया देवी मंदिर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया। अब गर्जिया मंदिर के मुख्य पुजारी के संपर्क में आने वाले छह लोगों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिससे प्रशासन और मंदिर समिति में हडक़ंप मच गया।

देहरादून-सासंद बलूनी ने लौटाई हजारों चेहरों पर मुस्कान, इस दिन से शुरू होगा धनगढ़ी नाले पर पुल का निर्माण

आज कोरोना के नोडल सहायक डॉ. संतोष बधानी ने बताया कि विगत दिवस गर्जिया मंदिर के पुजारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मौत होने से लोगों में हडक़ंप मच गया था। जिसके बाद मंदिर परिसर को बंद कर दिया गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुजारी के संपर्क में आये लोगों सहित कई अन्य की कोरोना जांच की थी। आज आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें से छह लोग गर्जिया, एक गौजनी, एक पंपापुरी का रहने वाला है। जिसके बाद सभी संक्रमित लोगों को कोविड सेंटर रेफर कर दिया गया है।