रामनगर- 31st और क्रिसमस में कार्बेट जोन में पार्टी का कर रहे हैं प्लान, तो जरुर पढ़लें सरकार के ये नियम

क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट पर होटलों में होने वाले जश्न पर टास्क फोर्स नजर रखेगी। मानक से अधिक शोर होने पर होटल संचालकों पर जुर्माना लगाने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। वन्य जीव सरंक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा कार्बेट पार्क की 500 मीटर की परिधि में साइलेंस जोन घोषित किया गया
 | 
रामनगर- 31st और क्रिसमस में कार्बेट जोन में पार्टी का कर रहे हैं प्लान, तो जरुर पढ़लें सरकार के ये नियम

क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट पर होटलों में होने वाले जश्न पर टास्क फोर्स नजर रखेगी। मानक से अधिक शोर होने पर होटल संचालकों पर जुर्माना लगाने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। वन्य जीव सरंक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा कार्बेट पार्क की 500 मीटर की परिधि में साइलेंस जोन घोषित किया गया है। ताकि शोर शराबे से वन्य जीवों के आराम पर कोई खलल न पड़े।

रामनगर- 31st और क्रिसमस में कार्बेट जोन में पार्टी का कर रहे हैं प्लान, तो जरुर पढ़लें सरकार के ये नियम

 

प्रशासन से लेनी होगी परमिशन

साइलेंस जोन के तहत मानक के अनुसार दिन में 50 डेसिबल व रात में 40 डेसिबल की ही ध्वनि होनी चाहिए। साइलेंस जोन का पालन कराने के लिए स्थानीय स्तर पर टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। हालाकिं साइलेंस जोन में साउंड प्रूफ हाल में डीजे बजाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।