राम मन्दिर निर्माण: भगवान राम के भवन निर्माण में करोड़ों देने को तैयार रामभक्त

न्यूज टुडे नेटवर्क। अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मकर संक्रान्ति से देश भर में धन संग्रह अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान से पहले ही राम भक्त बढ़ चढ़कर दान देने को आगे आ रहे हैं। जनवरी के शुरूआत में ही कई औद्योगिक घरानों की ओर
 | 
राम मन्दिर निर्माण: भगवान राम के भवन निर्माण में करोड़ों देने को तैयार रामभक्त

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। अयोध्‍या में राम मन्दिर निर्माण के लिए श्री राम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट मकर संक्रान्ति से देश भर में धन संग्रह अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान से पहले ही राम भक्‍त बढ़ चढ़कर दान देने को आगे आ रहे हैं। जनवरी के शुरूआत में ही कई औद्योगिक घरानों की ओर से ट्रस्‍ट को अब तक 27  करोड़ रूपए के दान का आफर मिल चुका है। अभी इससे भी बड़े स्‍तर पर धन संग्रह अभियान छेड़ा जाएगा।

आगे ट्रस्ट को उम्मीद है कि 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में 700 करोड़ रुपए की धनराशि खाते में जमा हो जाएगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी राम मंदिर निर्माण के लिए एक सूत्रीय धन संग्रह अभियान में जुटे हैं। इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है। एक जनवरी से सिर्फ उन दानदाताओं से संपर्क किया जा रहा है जो लाख या करोड़ में दान देने में सक्षम हैं। उन्हें रसीद देकर या केवल चेक अथवा ड्राफ्ट से ही दान लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने हैदराबाद, पुणे, राजस्थान और कोलकाता का दौरा किया है।

इसके बाद 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण का अभियान व्यापक तौर पर चलेगा। जिसमें गरीब से अमीर सभी से संपर्क साध कर लोगों को राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिसमें 4 लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। स्‍वामी गिरि ने बताया कि हालांकि कोई लक्ष्य इस अभियान में धन राशि जमा करने के लिए नहीं रखा गया है। फिर भी उनका अनुमान है कि करीब 700 करोड़ की धनराशि इस अभियान में जमा हो जाएगी।

कोषाध्‍यक्ष के मुताबिक, बड़ी धनराशि संग्रह संपर्क अभियान में लोग लाख व करोड़ रुपए का दान देने के लिए सामने आ रहे हैं। उन्‍हें खुद जयपुर, जोधपुर, हैदराबाद, कोलकाता व पुणे के लोगों ने करोड़ रुपए की राशि मंदिर के लिए पेशकश की है। जिसे रसीद काट कर जमा करवाया जाएगा। बताया कि जयपुर व जोधपुर के 7 लोगों ने एक-एक करोड़ की राशि का दान करने की पेशकश की है। जयपुर के एक शख ने एक करोड़ का दान देने को कहा है तो कोलकाता के संदीप बेनीवाल ने 2 करोड़ 51 लाख रुपए मंदिर के नाम पर समर्पण करने की इच्‍छा जताई है।