Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देना होगा इतना विकास शुल्क

श्री राम जन्मभूमि के मंदिर परिसर के लेआउट के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhumi Tirth Kshetra Trust) को लगभग पांच करोड़ विकास शुल्क देना होगा। विकास प्राधिकरण (Development Authority) के लेखा अधिकारी व अभियंता अभी राम जन्मभूमि के विशालतम नक्शे को लेकर गणितीय आकलन में जुटे हुए हैं। गणना के
 | 
Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देना होगा इतना विकास शुल्क

श्री राम जन्मभूमि के मंदिर परिसर के लेआउट के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhumi Tirth Kshetra Trust) को लगभग पांच करोड़ विकास शुल्क देना होगा। विकास प्राधिकरण (Development Authority) के लेखा अधिकारी व अभियंता अभी राम जन्मभूमि के विशालतम नक्शे को लेकर गणितीय आकलन में जुटे हुए हैं। गणना के बाद इसे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बोर्ड ही नक्शे की स्वीकृति के उपरांत शुल्क अदा करने पर अंतिम मुहर लगाएगा।

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देना होगा इतना विकास शुल्कलेखा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भवन उपविधि के प्रावधानों के अनुसार 472 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कारपेट एरिया और 60 रुपये वर्ग मीटर की दर से कवर्ड एरिया का विकास शुल्क (Development Fee) निर्धारित है। साथ ही बताया गया है कि बोर्ड अनुमन्य छूट के विषय में भी निर्णय करेगा। छूट के बाद पर्यवेक्षण शुल्क व अन्य शुल्क के अतिरिक्त एक प्रतिशत लेबर सेस को जोड़ दिया जाए, तो यह धनराशि लगभग पांच करोड़ के आसपास पहुंचती है।

http://www.narayan98.co.in/

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देना होगा इतना विकास शुल्क

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8