Ram Mandir: राम मंदिर में बजेगा 21 कुंटल का घंटा, इस मंदिर से आयेगा घंटा

कल अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्री राम मंदिर (Shri Ram Mandir) के निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। 5 अगस्त को भूमि पूजन को लेकर भक्तों में उत्साह और उमंग है। राममंदिर के भूमि पूजन के लिए देशभर के धार्मिक स्थलों से रज पहुंचाई गई है। इसी के साथ एटा जिले से
 | 
Ram Mandir: राम मंदिर में बजेगा 21 कुंटल का घंटा, इस मंदिर से आयेगा घंटा

कल अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्री राम मंदिर (Shri Ram Mandir) के निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। 5 अगस्त को भूमि पूजन को लेकर भक्तों में उत्साह और उमंग है। राममंदिर के भूमि पूजन के लिए देशभर के धार्मिक स्थलों से रज पहुंचाई गई है। इसी के साथ एटा जिले से 21 कुंतल का घंटा अयोध्या पहुंचाया जाएगा। यह घंटा जलेसर में बनाया गया है।
Ram Mandir: राम मंदिर में बजेगा 21 कुंटल का घंटा, इस मंदिर से आयेगा घंटा
नगर पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल श्रीराम मंदिर प्रबंधन को यह घंटा दान करेंगे। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले घंटा दो महीने में बनकर तैयार हो पाया है। विकास मित्तल ने इसे अपनी फैक्टरी में तैयार कराया है। उन्होंने बताया कि घंटे का निर्माण वाराणसी के एक घंटा व्यवसायी के आर्डर पर किया गया था, लेकिन अब यह घंटा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दान कर दिया जाएगा।

वाराणसी के व्यापारी के लिए दूसरा घंटा अलग से तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर को घंटा प्रदान करने के लिए उनकी व पिता सत्यशील प्रकाश मित्तल की सीएम योगी से सात अगस्त को मुलाकात होगी। इस दौरान घंटा समर्पित कर दिया जाएगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
Ram Mandir: राम मंदिर में बजेगा 21 कुंटल का घंटा, इस मंदिर से आयेगा घंटा                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8