Ram Mandir: यह रखा जाएगा राम मंदिर का नाम, नक्शे में होंगे ये बदलाव

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम 5 अगस्त को होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। मंदिर अब पहले की अपेक्षा करीब 2 गुना बड़ा होगा। राम मंदिर का नाम
 | 
Ram Mandir: यह रखा जाएगा राम मंदिर का नाम, नक्शे में होंगे ये बदलाव

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम 5 अगस्त को होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। मंदिर अब पहले की अपेक्षा करीब 2 गुना बड़ा होगा। राम मंदिर का नाम भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) होगा।
Ram Mandir: यह रखा जाएगा राम मंदिर का नाम, नक्शे में होंगे ये बदलावराम मंदिर के नए डिजाइन (new design) में जो मंडप बनाने का प्रस्ताव है, उसमें एक बार में करीब पचास हजार श्रद्धालुओं के बैठने की क्षमता होगी। गर्भ गृह के शिखर मंडप को छोड़कर रंग मंडप, नृत्य मंडप और गुड़ मंडप का आकार बड़ा होगा। खास बात यह है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्टील या लोहे (steel or iron) का प्रयोग नहीं होगा। पूरा मंदिर पत्थरों पर खड़ा होगा।

जमीनी तल यानी ग्राउंड फ्लोर 12 फीट के पिंक स्टोन (pink stone) के होंगे, जो फाउंडेशन फ्लोर (Foundation floor) होगा। इसी तल पर भगवान राम का गर्भगृह होगा। पहले तल यानी फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार होगा, जबकि दूसरा तल यानी सेकेंड फ्लोर खाली होगा। ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह और अग्रभाग होंगे। इसके साथ ही सिंहद्वार भी होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भूमि पूजन अनुष्ठान की पूरी तैयारी खुद देख रहे हैं और मुहूर्त को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Ram Mandir: यह रखा जाएगा राम मंदिर का नाम, नक्शे में होंगे ये बदलाव                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8