Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी का आह्वान, राम मंदिर के निर्माण में हर भारतीय बने सहभागी 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आह्वान करते हुए कहा कि श्रीराम राम मंदिर (Shri Ram Ram Temple) निर्माण में हर भारतीय सहभागी बने। रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा और इसमें भारत की आत्मा विराजमान होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला विश्व के
 | 
Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी का आह्वान, राम मंदिर के निर्माण में हर भारतीय बने सहभागी 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आह्वान करते हुए कहा कि श्रीराम राम मंदिर (Shri Ram Ram Temple) निर्माण में हर भारतीय सहभागी बने। रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा और इसमें भारत की आत्मा विराजमान होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला विश्व के सात अरब लोगों के लिए नजीर बन गया है। योगी ने अयोध्या  (Ayodhya) के राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) में रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन किए।
Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी का आह्वान, राम मंदिर के निर्माण में हर भारतीय बने सहभागी 
मुख्यमत्री (Chief Minister) रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े सुग्रीव किले के महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के बैकुंठोत्सव के अवसर पर संतों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिसने राम मंदिर (Ramlala)आंदोलन देखा, उसमें सहभागी बनी और अब मंदिर निर्माण को भी अपनी आंखों से देख पाएगी। योगी ने उच्चतम न्यायालय(Supreme Court)  के न्यायाधीशों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन्हीं के कारण भारतीय लोकतंत्र की शक्ति एवं संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास की परंपरा को समूचे विश्व ने नमन किया।