Ram Mandir: भूमि पूजन से पहले ही शुरू हो जाएगा अनुष्ठान, सभी मंदिरों में होगा यह काम

अयोध्या में 5 अगस्त को श्री राम मंदिर (Ram Mandir) का शिलान्यास होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले 3 अगस्त से ही श्रीरामजन्मभूमि (Shri Ram Janmbhumi) परिसर में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पहले ही पूजन स्थल पर तीन अगस्त से वैदिक आचार्यों के निर्देशन
 | 
Ram Mandir: भूमि पूजन से पहले ही शुरू हो जाएगा अनुष्ठान, सभी मंदिरों में होगा यह काम

अयोध्या में 5 अगस्त को श्री राम मंदिर (Ram Mandir) का शिलान्यास होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले 3 अगस्त से ही श्रीरामजन्मभूमि (Shri Ram Janmbhumi) परिसर में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पहले ही पूजन स्थल पर तीन अगस्त से वैदिक आचार्यों के निर्देशन में पंचांग पूजन का शुभारम्भ किया जाएगा। चार अगस्त को पुन: रामार्चा का पूजन किया जाएगा।
Ram Mandir: भूमि पूजन से पहले ही शुरू हो जाएगा अनुष्ठान, सभी मंदिरों में होगा यह काम
इसके बाद 4 अगस्त से मंदिर-मंदिर अनुष्ठान शुरू होगा। इस अनुष्ठान के अंतर्गत सभी मंदिरों में श्री रामचरित मानस का संकल्पित अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसके बाद पांच अगस्त को भूमि-पूजन के निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे के मध्य हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करने अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाल कृष्ण आडवाणी, संघ प्रमुख मोहन भागवन जैसी प्रमुख हस्तियां साथ रहेंगी।
                          http://www.narayan98.co.in/
Ram Mandir: भूमि पूजन से पहले ही शुरू हो जाएगा अनुष्ठान, सभी मंदिरों में होगा यह काम                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8