Ram Mandir: भूमि पूजन में ट्रस्‍ट के यह सदस्य नहीं होंगे शामिल, जानें वजह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होने जा रहा है। लेकिन भूमि पूजन कार्यक्रम में कई संत शामिल नहीं हो सकेंगे। इसका कारण चातुर्मास है। इसी कारण श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhumi Teerth Kshetra Trust) के
 | 
Ram Mandir: भूमि पूजन में ट्रस्‍ट के यह सदस्य नहीं होंगे शामिल, जानें वजह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होने जा रहा है। लेकिन भूमि पूजन कार्यक्रम में कई संत शामिल नहीं हो सकेंगे। इसका कारण चातुर्मास है। इसी कारण श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhumi Teerth Kshetra Trust) के सदस्य जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी शामिल नहीं होंगे। उनके अलावा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का प्रतिनिधिमंडल भी भूमि पूजन में शामिल नहीं होगा।
Ram Mandir: भूमि पूजन में ट्रस्‍ट के यह सदस्य नहीं होंगे शामिल, जानें वजह
जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि सालों कठिन संघर्ष, त्याग और तपस्या के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। यह हर्ष व गौरव का क्षण है। हालांकि चातुर्मास के कारण वह प्रयागराज (prayagraj) में ही रहेंगे। कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण को देखते हुए उन्होंने आम श्रद्धालुओं से भी अयोध्या न जाने की अपील की है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि वह भूमि पूजन में हिस्सा नहीं लेंगे, पर अखाड़ा परिषद के स्थानीय प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि भी भूमिपूजन में नहीं रहेंगे।
                    http://www.narayan98.co.in/
Ram Mandir: भूमि पूजन में ट्रस्‍ट के यह सदस्य नहीं होंगे शामिल, जानें वजह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8