Ram Mandir: तेजी से चल रहा है राम मंदिर निर्माण का कार्य, परिसर में पहुंचने लगे तराशे गए पत्थर

राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण (Temple Construction) का कार्य भूमि पूजन के साथ ही शुरू हो गया था। श्री राम जन्मभूमि परिसर में अब तक नींव की खुदाई का काम चल रहा है। इसी के साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्यशाला (Ram Temple Construction Workshop) से तराशे गए पत्थरों को परिसर तक ले जाने का
 | 
Ram Mandir: तेजी से चल रहा है राम मंदिर निर्माण का कार्य, परिसर में पहुंचने लगे तराशे गए पत्थर

राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण (Temple Construction) का कार्य भूमि पूजन के साथ ही शुरू हो गया था। श्री राम जन्मभूमि परिसर में अब तक नींव की खुदाई का काम चल रहा है। इसी के साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्यशाला (Ram Temple Construction Workshop) से तराशे गए पत्थरों को परिसर तक ले जाने का कार्य भी शुरू हो गया है। तराशे गए पत्थरों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram janmbhumi Tirth Kshetra Trust) और एलएंडटी कंपनी के पदाधिकारी विधिवत पूजन करने के बाद ही परिसर में ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

https://www.narayan98.co.in/

Ram Mandir: तेजी से चल रहा है राम मंदिर निर्माण का कार्य, परिसर में पहुंचने लगे तराशे गए पत्थर

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

तराशे गए पत्थरों को ट्रक और क्रेन की माध्यम से परिसर तक ले जाया जा रहा है। हालांकि अभी पत्थर सिर्फ ट्रायल (Trial) के लिए ले जाए जा रहे हैं ताकि कार्यशाला से मंदिर परिसर के रास्ते में पड़ने वाले अवरोधों को जानकर उसे दूर किया जा सके। ताकि समय आने पर पत्थरों को सही समय पर और सही तरीके से ले जाया जा सके।