Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए बनाए गए इतने लाख लड्डू

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के भूमि पूजन की तैयारियां तेजी से चल रही है और पूरी अयोध्या (Ayodhya) को सजाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भगवान राम के कपड़े और भोग लगने वाले प्रसाद की भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अयोध्या धाम के मणिराम छावनी में भूमि पूजन के
 | 
Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए बनाए गए इतने लाख लड्डू

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के भूमि पूजन की तैयारियां तेजी से चल रही है और पूरी अयोध्या (Ayodhya) को सजाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भगवान राम के कपड़े और भोग लगने वाले प्रसाद की भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अयोध्या धाम के मणिराम छावनी में भूमि पूजन के लिए एक लाख 11 हजार लड्डू बनाने का काम शुरू हो गया है। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है। इस प्रसाद को देवराहा बाबा स्थल से जुड़े अनुयाई ही बनवा रहे हैं।

इन लड्डुओं को भूमि पूजन (Bhumi Pujan) के दिन अयोध्या धाम और कई तीर्थ क्षेत्रों में वितरित किए जाएंगे। भूमि पूजन के दिन 111 थाल में सजे लड्डू को भगवान राम के दरबार में भेजा जाएगा। आज राम मंदिर शिलान्यास (Foundation stone) और भूमि पूजन से जुड़ी तैयारियों को देखने के लिए प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, एडीजी जोन एसएन साबत और एडीजी कानून व्यवस्था अयोध्या पहुंचे। अधिकारियों ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर सहित कई अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

http://www.narayan98.co.in/

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए बनाए गए इतने लाख लड्डू

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8