RAM MANDIR: अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति होगी विश्व में सबसे ऊंची, होंगी यह खासियतें

अयोध्या में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति विश्व रिकॉर्ड (world record) बनाएगी। यह मूर्ति अभी तक की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी और उससे भी खास बात यह मूर्ति (statue) पूरी तरह से स्वदेशी होगी। इसका कोई भी अंश विदेश में नहीं बनेगा और न ही विदेश में इसके किसी हिस्से को तैयार
 | 
RAM MANDIR: अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति होगी विश्व में सबसे ऊंची, होंगी यह खासियतें

अयोध्या में बनने वाली भगवान राम की मूर्ति विश्व रिकॉर्ड (world record) बनाएगी। यह मूर्ति अभी तक की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी और उससे भी खास बात यह मूर्ति (statue) पूरी तरह से स्वदेशी होगी। इसका कोई भी अंश विदेश में नहीं बनेगा और न ही विदेश में इसके किसी हिस्से को तैयार किया जाएगा। भगवान राम की इस मूर्ति का निर्माण पदम भूषण से सम्मानित मूर्तिकार (sculptor) राम सुतार और उनके बेटे अनिल सुतार करेंगे।

RAM MANDIR: अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति होगी विश्व में सबसे ऊंची, होंगी यह खासियतेंमूर्तिकार ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति का डिजाइन (statue design) पास होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी वार्ता हो चुकी है। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह मूर्ति पूरी तरह से स्वदेशी हो। जिसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया है कि यह मूर्ति पूरी तरह से स्वदेशी होगी। मूर्ति निर्माण में करीब साढ़े तीन साल का समय लगेगा। उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर (ram Mandir) निर्माण के भूमि पूजन के बाद ही मूर्ति निर्माण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

http://www.narayan98.co.in/

RAM MANDIR: अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति होगी विश्व में सबसे ऊंची, होंगी यह खासियतें

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

भगवान राम की मूर्ति में होंगी यह खासियतें
भगवान राम की यह मूर्ति विश्व रिकॉर्ड बनायेगी। 251 मीटर ऊंची यह मूर्ति विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। अभी तक चीन में स्थित गौतमबुद्ध की मूर्ति विश्व में सबसे ऊंची है। उसकी ऊंचाई 208 मीटर है। भगवान राम की इस मूर्ति में 20 मीटर ऊंचा चक्र होगा। मूर्ति 50 मीटर ऊंचे बेस पर खड़ी होगी। बेस के नीचे ही भव्य म्यूजियम (museum) होगा। जहां टेक्नोलॉजी (technology) के जरिये भगवान विष्णु के सभी अवतारों को दिखाया जाएगा।