Railway: व्यस्त स्टेशनों से वसूला जाएगा शुल्क, बढ़ सकता है किराया

रेलवे (Railway) पिछले कई दिनों से बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है। इससे रेलवे टिकट (railway ticket) भी महंगे होते जा रहे हैं। लेकिन उसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे अब सार्वजनिक निजी साझेदारी मॉडल (PPP model) के तहत विकसित किये जाने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से उपयोग शुल्क लेगा।
 | 
Railway: व्यस्त स्टेशनों से वसूला जाएगा शुल्क, बढ़ सकता है किराया

रेलवे (Railway) पिछले कई दिनों से बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है। इससे रेलवे टिकट (railway ticket) भी महंगे होते जा रहे हैं। लेकिन उसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे अब सार्वजनिक निजी साझेदारी मॉडल (PPP model) के तहत विकसित किये जाने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से उपयोग शुल्क लेगा। बता दें कि रेलवे ने पिछले दिनों 90 रेलवे स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की घोषणा की थी।
Railway: व्यस्त स्टेशनों से वसूला जाएगा शुल्क, बढ़ सकता है किराया
रेलवे ने इस पर कहा था कि इन रेलवे स्टेशनों पर हवाई अड्डों (air ports) की तर्ज पर उपयोग शुल्क देना होगा जो हर यात्री के किराये में जोड़ा जायेगा। रेलवे ने अब इसे उन सभी स्टेशनों पर लागू करने का फैसला किया जहाँ यात्रियों की आवाजाही अधिक है या भविष्य में बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस फैसले के कारण 10 से 15 प्रतिशत स्टेशनों पर उपयोग शुल्क लगाया जायेगा।

इस प्रकार देश में सात सौ से एक हजार स्टेशनों पर यात्रियों को यह नया शुल्क देना होगा. रेलवे जल्द ही इसके लिए अधिसूचना जारी करेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों (railway stations) के विकास और वहाँ यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए उपयोग शुल्क लगाना जरूरी है। हालाँकि उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि यह शुल्क बेहद कम होगा और इससे आम लोगों पर बोझ नहीं पड़ेगा।
                    http://www.narayan98.co.in/
Railway: व्यस्त स्टेशनों से वसूला जाएगा शुल्क, बढ़ सकता है किराया                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8