Rail Ticket: कैसे लौटें काम पर, नहीं मिल रहा रेल टिकट

लंबे समय से लगे लॉकडाउन (lockdown) के बाद अब काम धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान वापस आए कामगार अपने काम पर लौट नहीं पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि कन्फर्म रेल टिकट (confirm rail ticket) न मिलना। ऐसे में कामगारों को आर्थिक मुश्किलों का सामना भी करना
 | 
Rail Ticket: कैसे लौटें काम पर, नहीं मिल रहा रेल टिकट

लंबे समय से लगे लॉकडाउन (lockdown) के बाद अब काम धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान वापस आए कामगार अपने काम पर लौट नहीं पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि कन्फर्म रेल टिकट (confirm rail ticket) न मिलना। ऐसे में कामगारों को आर्थिक मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है।
Rail Ticket: कैसे लौटें काम पर, नहीं मिल रहा रेल टिकट
ट्रेन में कंफर्म सीट हासिल करने की चाह में आरक्षण केंद्र (reservation centre) पर ही यात्रियों का पूरा दिन कट रहा है। मुंबई, गुजरात और नई दिल्ली रूट की ट्रेनोंं की स्थिति यह है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक भी सीट की गुंजाइश नहीं है। हालत यह है कि स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगियों में भी जगह नहीं बची है। सीमित गाडिय़ों के कारण यात्रियों को नियंत्रित करने में रेलवे प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।

तत्काल बुकिंग में भी नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
जरूरतमंदों को तत्काल टिकट (tatkal ticket) का साथ भी नहीं मिल रहा। दो से चार दिनों तक नंबर लगाने के बावजूद उन्हें कंफर्म टिकट पाने में कामयाबी नहीं मिल रही। तत्काल की अवधि में ज्यादातर लोगों को आरक्षण केंद्र से मायूस लौटना पड़ रहा है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मक्की सुहैल ने बताया कि ट्रेनें कम होने से ज्यादा दबाव है। फिलहाल सितंबर के अंतिम सप्ताह तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
Rail Ticket: कैसे लौटें काम पर, नहीं मिल रहा रेल टिकट                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8