लखनऊ-रोड-शो में उतरे राहुल-प्रियंका गांधी, बोले चौकीदार चोर है।

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क- प्रियंका गांधी के राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस के तेवर आसमान पर है। अब वह भाजपा को हर मोर्च पर टक्कर देने के लिए तैयार है। वही पार्टी के महासचिव का पद संभालने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य
 | 
लखनऊ-रोड-शो में उतरे राहुल-प्रियंका गांधी, बोले चौकीदार चोर है।

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क- प्रियंका गांधी के राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस के तेवर आसमान पर है। अब वह भाजपा को हर मोर्च पर टक्कर देने के लिए तैयार है। वही पार्टी के महासचिव का पद संभालने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रियंका के एयरपोर्ट से रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रथ पर सवार होकर उन्होंने रोड शो शुरू किया।

लखनऊ-रोड-शो में उतरे राहुल-प्रियंका गांधी, बोले चौकीदार चोर है।

हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे-राहुल

वही प्रियंका गांधी को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने भी सभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश के चौकीदार ने उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों और वायुसेना से पैसा चुराया है। इस दौरान उन्होंने लोगों ने नारा लगवाया कि चौकीदार चोर है। उन्होंने कहा कि यूपी देश का दिल है। अब तो यहां पर हम भी फ्रंट फुट पर खेलेंगे। सिंधिया, प्रियंका जी और मैं तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। जब तक यहां पर कांग्रेस की विचारधारा वाली सरकार नहीं बन जाती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया। राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद के साथ राजीव शुक्ला तथा अन्य दिग्गज कांग्रेसी सवार हैं।

लखनऊ-रोड-शो में उतरे राहुल-प्रियंका गांधी, बोले चौकीदार चोर है।

यूपी में घर जैसा अहसास- प्रियंका

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो कर रही हैं। इस दौरान बस पर सवार प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह पर प्रियंका गांधी का फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। करीब नौ घंटा के इस रोड शो में वह लखनऊ के मुख्य मार्ग पर लोगों का अभिवादन कर रही हैं। प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक जाएगा। कई जगह पर प्रियंका सेना ने भी रोड शो का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के जय जय कार के लगाए नारे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कल ही कहा था कि जब भी उत्तर प्रदेश आती हूं, मुझे अपने घर जैसा अहसास होता है।