World radio day 2021-गांव में अब भी रेडियो के दीवाने, शहरों में घट रही listeners की संख्या

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। 13 फरवरी को विश्व भर में रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम रखी गई है-new world, new radio यानी कि नई दुनिया का नया रेडियो। रेडियो दिवस की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। बता दें कि रेडियो ही एक ऐसा साधन है जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा
 | 
World radio day 2021-गांव में अब भी रेडियो के दीवाने, शहरों में घट रही listeners की संख्या

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। 13 फरवरी को विश्व भर में रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस बार की थीम रखी गई है-new world, new radio यानी कि नई दुनिया का नया रेडियो। रेडियो दिवस की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। बता दें कि रेडियो ही एक ऐसा साधन है जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जा सकता है। अब भी गांव में रहने वाले लोग रेडियो के दीवाने हैं। हालांकि शहरों में जनसंचार के कई माध्यम होने की वजह से रेडियो को लोग कम सुनते हैं।

इस दिवस को मनाने का यह था उद्देश

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस व शिक्षा के प्रचार प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के लिए वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है। यह निर्णय कर्ताओं को रेडियो के माध्यम से सूचनाओं की स्थापना और जानकारी प्रदान करने नेटवर्किंग बढ़ाने व प्रसारकों को एक प्रकार का अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह है इतिहास

स्पेन रेडियो एकेडमी ने 2010 में पहली बार इस दिवस को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2011 में यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा इसे घोषित किया गया। 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इसे अपना लिया। यूनेस्को ने पहली बार 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस मनाया तब से विश्व भर में इसी दिन विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा। 13 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र की वर्षगांठ भी है। इसी दिन वर्ष 1946 में इसकी शुरुआत हुई थी।