पल्‍स पोलियो अभियान : किसी भी परिवार में पैदा होने वाला बच्चा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

न्यूज टुडे नेटवर्क, लखनऊ। वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा भले ही एक परिवार में पैदा होता है लेकिन वह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए यह
 | 
पल्‍स पोलियो अभियान : किसी भी परिवार में पैदा होने वाला बच्चा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

न्यूज टुडे नेटवर्क, लखनऊ। वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि‍ कोई भी बच्चा भले ही एक परिवार में पैदा होता है लेकिन वह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि‍ हर नागरिक की स्वस्थ दिनचर्या बनी रहे।

कहा कि 2014 में भारत को पोलियो से मुक्त कर दिया गया है लेकिन पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, नाइजि‍रिया में अभी भी बड़ी संख्या में पोलियो के केस सामने आ रहे हैं। उन देशों का असर भारत के बच्चों पर न पड़े इसलिए अभी पल्स पोलियो अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस अभियान में जरा सी भी लापरवाही बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकती है। 125 करोड़ की आबादी को बचाने के लिए डब्ल्यूएचओ ने बड़ी भूमिका निभाई है।

उत्तर प्रदेश के लिए कहा जाता है कि यहां स्वास्थ्य का ढांचा बहुत ही खराब है पर यहां के चिकित्सकों ने साबित कर दिया कि‍ आजादी के बाद से 2016 तक उत्तर प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे पर अब 30 नए मेडिकल कॉलेज हमारी सरकार ने दिए हैं।

कोरोना काल में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दिल्ली की आबादी से 30 गुना ज्यादा आबादी उत्तर प्रदेश की है पर कोरोना से दिल्ली में ज्यादा मौतें हुई हैं। पल्स पल्स पोलियो अभियान के तहत 3 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह खुराक दी जाएगी। प्रदेश भर में 1,10,000 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।