15 फरवरी को यूपी के बिजनौर और मेरठ महापंचायत की चीफ गेस्ट होंगी प्रियंका गांधी

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसानों के समर्थन में उतरीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी में ताबड़तोड़ दौरे कर रही हैं। गुरूवार को प्रयागराज स्नान के बाद अब प्रियंका ने 15 फरवरी को यूपी के मेरठ और बिजनौर दौरे का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी यहां आयोजित होने वाली किसान महापंचायतों में मुख्य अतिथि की
 | 
15 फरवरी को यूपी के बिजनौर और मेरठ महापंचायत की चीफ गेस्ट होंगी प्रियंका गांधी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसानों के समर्थन में उतरीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी में ताबड़तोड़ दौरे कर रही हैं। गुरूवार को प्रयागराज स्‍नान के बाद अब प्रियंका ने 15 फरवरी को यूपी के मेरठ और बिजनौर दौरे का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी यहां आयोजित होने वाली किसान महापंचायतों में मुख्‍य अतिथि की हैसियत से भाग लेंगी। मेरठ के सरधना और बिजनौर के कैली गांव में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बीच ही प्रियंका गांधी किसान परिवारों से भी मुलाकात करेंगी।

इससे पूर्व 10 फरवरी को प्रियंका गांधी सहारनपुर का दौरा किया था। यहां माता शाकुंभरी देवी के दर्शन भी किए थे प्रियंका गांधी ने रायपुर की खानकाह हजरत रायपुरी में जियारत भी की थी। कांग्रेस ने यूपी के 27 जिलों में महापंचायत का प्‍लान बनाया है। इन महापंचायतों को किसान आंदोलन के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने ‘जय जवान जय किसान’ नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने का प्लान बनाया है। 10 फरवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम के तहत मेरठ और बिजनौर में 15 फरवरी को महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें कांग्रेस महासचिव शामिल होकर इसे संबोधित करेंगी।