Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट

न्यूूूज टुु़ु़ु़ु़डे नेटवर्क। प्रेयंका चोपड़ा ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। अपने अभिनय के बाद उन्होंने भारतीय खाने को भी विदेश में मशहूर करने का फैसला किया है। यही वजह है उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम Sona रखा
 | 
Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट

न्यूूूज टुु़ु़ु़ु़डे नेटवर्क। प्रेयंका चोपड़ा ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। अपने अभिनय के बाद उन्होंने भारतीय खाने को भी विदेश में मशहूर करने का फैसला किया है। यही वजह है उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम Sona रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं आपके सामने SONA को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। NYC में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। SONA उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा’।

बताया कब खुल रहा है रेस्टोरेंट
प्रियंका ने बताया कि ‘SONA इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखना का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। ये प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था’।