प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का होने जा रहा तलाक, सबसे बड़ी है यह वजह…

मुंबई-न्यूज टुडे नेटवर्क : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है। बीते साल दिसंबर
 | 
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का होने जा रहा तलाक, सबसे बड़ी है यह वजह…

मुंबई-न्यूज टुडे नेटवर्क : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है। बीते साल दिसंबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। तलाक की खबरों के बाद हाल ही में प्रियंका ने इस पर बयान दिया था और कहा था कि ये सब बकवास खबरें हैं। वहीं अब इसी पर प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस पर अपना रिएक्शन सामने आया है।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का होने जा रहा तलाक, सबसे बड़ी है यह वजह…

क्या है परिणीति चोपड़ा का कहना

परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया है। परिणीति का कहना है कि ‘ये बहुत ही बकवास आर्टिकल है लेकिन मेरा जो भी रिएक्शन है वो परिवार के बीच ही रहेगा। इस खबर को लेकर परिणीति का कहना है कि ये तलाक की खबरे पूरी तरह से झूठ हैं। मुझे इस तरह की बातें सुनकर गुस्सा आता है। परिणीति ने कहा, प्रियंका के तलाक के बारे में मैं क्या कहूं। कोई रिएक्शन देना होता तो मैं ट्वीट कर देती। लेकिन पूरी दुनिया जानती है ये सब झूठ है। इसमें मैं क्या कहूं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का होने जा रहा तलाक, सबसे बड़ी है यह वजह…

निक प्रियंका के अत्यधिक खर्चे से परेशान

प्रियंका और निक के तलाक की खबरें एक मैगजीन ने लिखते हुए कहा था, 36 साल की एक्ट्रेस और 26 साल के निक जोनास के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है। शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। निक प्रियंका के अत्यधिक खर्चीले स्वभाव के कारण परेशान हैं। जोनस फैमिली प्रियंका चोपड़ा के लाइफस्टाइल से परेशान है। खबरों की मानें तो दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें एक इंटरनेशनल मैग्जीन ने लिखते हुए कहा कि 36 वर्षीय एक्टे्रस और 26 साल के निक जोनास के प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल रही है और शादी के बाद दोनों को एक-दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। तलाक की खबरों पर निक और प्रियंका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं प्रिंयका की बहन परिणीति चोपड़ा ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया है।