प्रिया मल्लिक का नया भजन रिलीज, जानिए इनके बारे में  

मुंबई। आध्यात्मिक गायन रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ फेम प्रिया मल्लिक का नया भजन रिलीज हुआ है। इसके बोल ‘जय हो खाटू श्याम की’ है। यह भजन ‘जय हो खाटू श्याम की’ अथ भक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है। यह 84 अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। पंकज नारायण और अथ भक्ति प्रस्तुत
 | 
प्रिया मल्लिक का नया भजन रिलीज, जानिए इनके बारे में  

मुंबई। आध्यात्मिक गायन रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ फेम प्रिया मल्लिक का नया भजन रिलीज हुआ है। इसके बोल ‘जय हो खाटू श्याम की’ है।

यह भजन ‘जय हो खाटू श्याम की’ अथ भक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है। यह 84 अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। पंकज नारायण और अथ भक्ति प्रस्तुत भजन को साजन अग्रवाल ने लिखा है।  मनोज संतोषी ने भजन को संगीत दिया है जिन्होंने टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडी शो’भाभी जी घर पर है’को भी लिखा है। भजन निर्मार्ता अपूर्वा बजाज और राजेश मस्करा है।

प्रिया पहले भी बिहारी लोक भजन गाती थीं। यह उनका तीसरा हिंदी भजन है जिसे उन्होंने सोलो गाया है। इससे पहले उन्होंने अनूप जलोटा के साथ भगवान राम पर एक भजन गाया था और एक भगवान श्री कृष्ण का भजन जैजिम शर्मा के साथ गाया था। खाटू श्याम बाबा आधुनिक काल के एक प्रसिद्ध देवता हैं जिनका मंदिर भारत के राजस्थान के सीकर जिले में है।

संगीतकार मनोज संतोषी ने कहा, भक्ति गीत की रचना मेरे लिए एक सपने की तरह है। मैं इस नई शुरुआत के बारे में सोच रहा था और प्रतिभाशाली गायिका प्रिया मल्लिक के साथ जुड़कर अच्छा लगा।