हल्द्वानी जेल में भिड़े कैदी और बंदीरक्षक, हाथ-पांव तोड़े अस्पताल में भर्ती

Haldwani Crime News- जेल में कैदी आपस में भिड़ गये जिसके बाद हंगामा हो गया। कैदियों का आरोप है कि एक बंदी रक्षक ने उन्हें पीटा। एक कैदी के हाथ-पांव टूट ्रगये जिसके बाद आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार कराया गया। कैदी के हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़ा
 | 
हल्द्वानी जेल में भिड़े कैदी और बंदीरक्षक, हाथ-पांव तोड़े अस्पताल में भर्ती

Haldwani Crime News- जेल में कैदी आपस में भिड़ गये जिसके बाद हंगामा हो गया। कैदियों का आरोप है कि एक बंदी रक्षक ने उन्हें पीटा। एक कैदी के हाथ-पांव टूट ्रगये जिसके बाद आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार कराया गया। कैदी के हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। बाद में वहां से उसे जेल ले जाया गया। जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि जेल के अंदर कैदियों की आपसी लड़ाई हुई थी। लड़ रहे कैदियों को अलग करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।

हल्द्वानी जेल में भिड़े कैदी और बंदीरक्षक, हाथ-पांव तोड़े अस्पताल में भर्ती

जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि कैदी राजू मसीह समेत कई अन्य कैदियों ने हर दिन अलग-अलग तरह की डिमांड करने पर कैदी एक बंदीरक्षक से भिड़ गया। जिसके बाद बीच-बचाव में दूसर बंदीरक्षक पहुंचा तो अन्य कैदियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। मामला की रिपोर्ट की गई है। आज कैदी को पक्का प्लास्टर चढ़ाने अस्पताल ले जाया गया।