मन की बात में युवाओं से प्रधानमंत्री ने की ये अपील, जानिए क्‍या बोले

नयी दिल्ली। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपील की है। उन्होंने युवओं से स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां लिखने को कहा। बोले कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायेगा तो युवाओं की ये लेखनी आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगी। मन की बात’ के दूसरे चरण
 | 
मन की बात में युवाओं से प्रधानमंत्री ने की ये अपील, जानिए क्‍या बोले

नयी दिल्ली। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपील की है। उन्‍होंने युवओं से स्वतंत्रता संग्राम व स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां लिखने को कहा। बोले कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायेगा  तो युवाओं की ये लेखनी आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगी।

मन की बात’ के दूसरे चरण के 20वें संस्करण में कहा कि देश के हर हिस्से  में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी गई। भारत के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया। उनके संघर्षों और उनसे जुड़ी यादों को हम संजोकर रखना चाहिए। उनके बारे में लिखकर हम भावी पीढ़ियों के लिए उनकी स्मृतियों को जीवित रख सकते  हैं।

उन्‍होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में लिखें। युवा लेखकों के लिए ‘भारत 75’ के निमित्त एक अभियान शुरू होगा। इससे सभी राज्यों और भाषाओं के युवा लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

देश में बड़ी संख्या में ऐसे विषयों पर लिखने वाले लेखक तैयार होंगे, जिनका भारतीय विरासत और संस्कृति पर गहन अध्ययन होगा। उभरती प्रतिभाओं की मदद करनी है। इससे भविष्य की दिशा निर्धारि‍त करने वाले विचारशील नेताओं का एक वर्ग भी तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मैं, अपने युवा मित्रों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। इससे जुड़ी जानकारी शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से ले सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मोदी ने बिहार के सीवान की प्रियंका पांडेय के बारे में बताते हुए कहा कि वह देश के 15 घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाने के सुझाव से बहुत प्रेरित है। मुंगेर के जयराम विप्लव का भी जिक्र किया जिन्होंने तारापुर शहीद दिवस के बारे में लिखा है।