नई दिल्ली- होली के त्योहार में ऐसे बचे नकली रंगों से, यूं तैयार करें घर बैठे हर्बल रंग

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: होली का त्योहार रंगों और गुलाल के बिना अधूरा है। रंग-बिरंगे रंग ही तो होली की जान होते हैं। जब प्यार से आप अपने रूठे हुए के गालों पर रंग लगाते हैं तो वो मोम सी पिघल जाते है। होली पर तो दुश्मन भी एक दूसरे के गले लगते हैं।
 | 
नई दिल्ली- होली के त्योहार में ऐसे बचे नकली रंगों से, यूं तैयार करें घर बैठे हर्बल रंग

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: होली का त्योहार रंगों और गुलाल के बिना अधूरा है। रंग-बिरंगे रंग ही तो होली की जान होते हैं। जब प्यार से आप अपने रूठे हुए के गालों पर रंग लगाते हैं तो वो मोम सी पिघल जाते है। होली पर तो दुश्मन भी एक दूसरे के गले लगते हैं। लेकिन होली के साथ ही बाजार में शुरू होता है नकली रंगों का कारोबार। होली के समय बाजार में नकली रंग और गुलाल की भरमार होती है। केमिकल युक्त ये रंग और गुलाल हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक तो हैं ही साथ ही अगर ये आंखों में चले जाएं तो हमारी आंखों की रौशनी तक जा सकती है। इसलिए आजकल फूलों की पत्तियों के इस्तेमाल से बने हर्बल रंग लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं’ लेकिन बाजार में हर्बल रंग काफी महंगे आते हैं। तो क्यों न आप घर पर ही होली के लिए हर्बल कलर तैयार करें।

नई दिल्ली- होली के त्योहार में ऐसे बचे नकली रंगों से, यूं तैयार करें घर बैठे हर्बल रंग

ऐसे बनाये हर्बल रंग

अगर आप होली खेलने के लिए सूखा रंग बनाना चाहते हैं तो चावल के आटे में कुछ बूंदे खाने वाला रंग डालें इसमें 2 टी-स्पून पानी मिलाकर मिक्स करें ताकि गाढ़ा पेस्ट जैसा बन जाए। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद मिक्सी में चला लें। लीजिए तैयार है आपका होली खेलने के लिए हर्बल सूखा रंग। हर्बल रंग बनाने के लिए आप अपनी रसोई में से चुकंदर, मेहंदी और फूलों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

नई दिल्ली- होली के त्योहार में ऐसे बचे नकली रंगों से, यूं तैयार करें घर बैठे हर्बल रंग

ऐसे तैयार करे रंगीन कलर

नारंगी रंग बनाने के लिए- मेंहदी को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह होली खेलने के लिए इस पानी का उपयोग करें। लीजिए बेहद कम दामों में तैयार हो गया आपका होली के लिए नारंगी रंग।

मैजेंटा रंग बनाने के लिए- चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में उबालें ताकि डार्क मैजेंटा रंग का पानी बनाया जा सके। अब इस रंग से आप खेल सकती हैं सेफ होली।

पीला रंग बनाने के लिए- होली के लिए पीला रंग तैयार करने के लिए रात भर के लिए 1 बड़े भोगने पानी में 15 लाल रंग के फूल डालकर छोड़ दें। लीजिए तैयार हो गया होली के लिए आपका पीला रंग।

हरा रंग बनाने के लिए- अगर आपको हरा रंग पसंद है तो तो हरा बनाने के लिए आप रातभर पालक में गर्म पानी मिलाकर रख दें। सुबह तक आपको हरा रंग तैयार मिलेगा।

नीला रंग बनाने के लिए- नीला रंग बनाने के लिए आपको ब्लूबेरी के रस का उपयोग करना होगा।