देहरादून- देवभूमी फिर हुई शर्मसार, गर्बवती महिला के साथ हैवानों ने किया ये खिनौना काम

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क: राजधानी दून में इंसानियत को शर्मसार करने वाला बेहद ही गंभीर मामला प्रकाश में आया है। देहरादून के सेलाकुई के रामपुर पुल के नीचे प्रसव पीड़ा के कारण दर्द से कराहती एक महिला मिली जो कि दरिंदो का शिकार हो गई थी। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले
 | 
देहरादून- देवभूमी फिर हुई शर्मसार, गर्बवती महिला के साथ हैवानों ने किया ये खिनौना काम

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क: राजधानी दून में इंसानियत को शर्मसार करने वाला बेहद ही गंभीर मामला  प्रकाश में आया है। देहरादून के सेलाकुई के रामपुर पुल के नीचे प्रसव पीड़ा के कारण दर्द से कराहती एक महिला मिली जो कि दरिंदो का शिकार हो गई थी। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने महिला को दून अस्पताल पहुंचाने वाले एनजीओ की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केवल एक आदमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

देहरादून- देवभूमी फिर हुई शर्मसार, गर्बवती महिला के साथ हैवानों ने किया ये खिनौना काम

महिला की हालत गंभीर

बता दें कि सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के नीचे सोमवार को एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा में कराहते हुए देखा गया था। जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी ने मौके पर पहुंचकर 108 की मदद से पीड़िता को दून अस्पताल में भर्ती कराया। पहले तो अस्पताल प्रबंधन ने महिला का उपचार करने में आना-कानि की जिसपर एनजीओ संचालिका पूजा बहुखंडी ने वहां मौजूद अन्य लोगो के साथ अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर महिला को भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भ में साढे़ चार किलो का शिशु होने के कारण महिला की स्थिति काफी गंभीर है। जांच में पता चला था कि उसकी गर्भावस्था का समय पूरा हो गया है। चिकित्सकों ने डिलीवरी के लिए तीन दिन का समय दिया है।

महिला को बाबा हरिद्वार से यहां लाया था

पुलिस ने बताया की महिला को अक्सर उस पुल के नीचे किसी बाबा के साथ देखा गया है। बताया जा रहा है कि वो बाबा ही इस महिला को हरिद्वार से अपने संग लाया था। पुलिस ने एनजीओ संचालिका की तहरीर पर मामले में कार्यवाई शुरू कर दी है।