प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान को संगम पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रयागराज में रहेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचेंगी। वह यहां करीब 5 घंटे तक रूकेंगी। प्रियंका गांधी बगैर वीवीआइपी प्रोटोकॉल के सामान्य श्रद्धालुओं की तरह संगम में स्नान भी करेंगी। पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार के अभियान
 | 
प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान को संगम पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रयागराज में रहेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचेंगी। वह यहां करीब 5 घंटे तक रूकेंगी। प्रियंका गांधी बगैर वीवीआइपी प्रोटोकॉल के सामान्य श्रद्धालुओं की तरह संगम में स्नान भी करेंगी। पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार के अभियान की शुरुआत भी प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से ही की थी। प्रियंका गांधी दिल्ली से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

यहां से वह नेहरू गांधी परिवार के पैत्रक आवास आनंद भवन जाएंगी। दोपहर में प्रियंका गांधी अरेल घाट पर पहुंचेंगी। जहां संगम में स्नान करेंगी। इसके बाद द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वरूपानंद सरस्वती से मनकामेश्वर मंदिर में उनकी मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि उनके प्रोटोकॉल  में शंकराचार्य से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी यहां शंकराचार्य से भी मुलाकात करेंगी।इसके बाद वह बमरौली एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली लौट जाएंगी। प्रियंका के दौरे में विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी मौजूद रहेंगे।

नहीं होगा वीआईपी अमला

उधर प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर वहां के आईजी के पी सिंह ने कहा है कि आज मौनी अमावस्या का बड़ा स्नान है। यहां बहुत भारी भीड़ जुटने वाली है। ऐसे में हम किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दे सकते। कोई प्रोटोकोल नहीं है । एक सामान्य व्यक्ति की तरह वे आ सकती हैं और अनुष्ठान में भाग ले सकती हैं।