प्रयागराज: जानिए, आधी रात पुलिस ने क्यों चलाईं तड़ातड़ गोलियां, पहले बदमाश को गोली मारी फिर ले गई अस्पताल

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के प्रयागराज में आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा गया जब एक बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी। पहले पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग खोल दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरा लिया।
 | 
प्रयागराज: जानिए, आधी रात पुलिस ने क्यों चलाईं तड़ातड़ गोलियां, पहले बदमाश को गोली मारी फिर ले गई अस्पताल

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के प्रयागराज में आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा गया जब एक बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी। पहले पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग खोल दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पैर में गोली मारकर बदमाश को गिरा लिया। प्रयागराज में देर रात एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से पिस्‍टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अन्‍तर्राज्‍यीय लुटेरा है। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज के यमुनापार स्थित कौंधियारा इलाके में मुठभेड़ के बाद गंगापार का लुटेरे सलमान को पुलिस ने दबोच लिया। बीती बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गंगापार का एक बदमाश लूट की नीयत से कौंधियारा क्षेत्र में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस ने नाकेबंदी की। पुलिस ने कौंधियारा थाना क्षेत्र में सड़वा नहर के पास बदमाश को घेर लिया।

पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग की गई। एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम सलमान निवासी सोरांव, प्रयागराज का रहने वाला है। वह सोरांव क्षेत्र का रहने वाला है। उसका आपराधिक इतिहास निकाला गया। एसपी यमुनापार सौरव दीक्षित ने बताया कि सलमान गंगापार क्षेत्र का शातिर लुटेरा है।

वह ट्रक लूट समेत कई मामलों में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस प्रयासरत थी। उसके पास से लाल बाइक भी बरामद हुई है। उसके साथ एक और बदमाश भी था जो भाग निकला। एसपी के मुताबिक उसके खिलाफ अयोध्या, अंबेडकरनगर और कौंधियारा के अलावा मध्य प्रदेश में भी मुकदमें दर्ज थे। गंगापार और यमुनापार दोनों क्षेत्र की पुलिस उसे ढूंढ रही थी।